फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rajya mahila ayog member

Hapur News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने लगाई फटकार

Thu, 12 Dec 2024 11:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 12 Dec 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
rajya mahila ayog member
हापुड़ । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में महिला अपराध व उनसे संबंधित समस्याओं को सुना। इस दौरान महिलाओं को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूछा, जिसपर महिला अधिकारी सही जवाब नहीं दे पाईं तो उन्होंने फटकार भी लगाई।
विज्ञापन


डाॅ. मीनाक्षी भराला ने जनपद में हिंसा से पीड़ित 18 महिलाओं की जनसुनवाई की, जिसमें पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, मारपीट संबंधित, पीड़ित महिलाओं के मामलों को सुनकर संबंधित थानों के प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जरूरी कार्रवाई न होने पर थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ जरूर दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि महिला कल्याण के लिए किस तारीख से कब तक शिविर लगाए गए, इस पर अधिकारी सही जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद महिला थाना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, वन स्टाॅप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिला थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिला के साथ उसके बच्चे का भी ध्यान रखा जाए। लोगों की ज्यादा से ज्यादा काउंसलिंग कर परिवारों को टूटने से बचाया जाए। महिला हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों के रजिस्टर को भी सही प्रकार से रखने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ड्रेस और भोजन को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम अंकित वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अधिकारी स्मिता सिंह, सीओ स्तुति सिंह, डिप्टी कलक्टर ईला प्रकाश, डीपीआरओ शिव बिहारी शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed