फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rajiv took a resolution to follow the path of congressmen.

कांग्रेसियों ने राजीव के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sat, 20 Aug 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 20 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Rajiv took a resolution to follow the path of congressmen.
भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया - फोटो : अमर उजाला

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने शनिवार को धूमधाम से मनाया और पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया।

विज्ञापन


शनिवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन हमारे लिए प्रेरणाश्रोत है। संचार क्रांति उन्हीं की देन है। जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने कहा कि गांधी विकास पुरुष थे।
विज्ञापन


शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि हमें राजीव गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर नवरत्न त्यागी, आशाराम शर्मा, रामप्रसाद जाटव, अलका निम, उमेश त्यागी, जुनेद अख्तर, महेंद्र त्यागी, मुसर्रफ चौधरी, बद्रुद्दीन ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हरीश सूरी, मनोज शर्मा, निखिल वत्स, ललित शर्मा, सुशील शास्त्री उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रजा राज पार्टी के कार्यालय पर भी बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।


इस अवसर पर डॉ. कर्ण सिंह प्रजापति, मास्टर दिनेश कुमार, डा.नरेंद्र, राजवीर, ओमपाल उपस्थित रहे। मुरादपुर निजामसर स्थित राजीव गांधी कालेज परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 72 वें जन्मदिवस के अवसर पर कालेज मुख्य सचिव वीरेंद्र सिंह ने प्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, ऋषभ अग्रवाल, सुनील कुमार रोहित कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed