{"_id":"574485d94f1c1bb515691f07","slug":"rain-storm-spoiled-the-schedule-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 24 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
सोमवार शाम आई तेज आंधी और मंगलवार सुबह रिमझिम बारिश के कारण ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ गई। इंटरसिटी और फैजाबाद एक्सप्रेस सवा घंटा तो नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से स्टेशन पहुंची। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार शाम को तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। जगह-जगह पेड़ गिरने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया था। मंगलवार सुबह भी आधी और रिमझिम बारिश से दिक्कत हुई।
विज्ञापन
बारिश और आंधी के कारण मंगलवार को बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से आई।अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
इसके अलावा फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा घंटा की देरी से आई। इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा की देरी से पहुंची।
ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी बारिश के कारण ट्रेनें लेट हो गई थीं।