{"_id":"69d2b3b48752ff343700b9a8","slug":"rain-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-farmers-worries-increase-hapur-news-c-135-1-hpr1003-139515-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सुबह बारिश, दोपहर में धूप, किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सुबह बारिश, दोपहर में धूप, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
बूंदबांदी के दौरान बारिश में भीगी खेत में कटी पड़ी सरसों की फसल। संवाद
हापुड़। मौसम के बदलते मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है वहीं, किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। रविवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दोपहर में निकली चटक धूप ने गर्मी का एहसास कराया।
पिछले तीन दिनों से मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप, कभी बादल तो कभी बारिश हो रही है। रविवार सुबह भी बारिश हुई तो मौसम सुहाना हो गया लेकिन बारिश का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। दोपहर के समय मौसम ने करवट बदली तो चटक धूप खिल उठी और गर्मी का एहसास बढ़ने लगा। शाम तक धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, सुबह के समय हुई बारिश ने गेहूं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल इस समय पक कर तैयार है। बारिश से जो फसल भीग रही है उससे गेहूं के दाने काले पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे न केवल उपज की गुणवत्ता प्रभावित होगी बल्कि किसानों को बाजार में उचित मूल्य मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि मौसम में इस सप्ताह भी बदलाव देखने को मिल सकता है।