फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Railway station was on automatic vending machine

रेलवे स्टेशन पर लगी आटोमैटिक वेडिंग मशीन

Mon, 30 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 30 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railway station was on automatic vending machine
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

शहर के मॉडल रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्लेटफार्मों पर आटोमैटिक वेडिंग मशीनें लग गई हैं। इनके चालू होते ही यात्री मशीन में दो रुपये का सिक्का डालकर एक लीटर पानी ले सकेंगे। प्रथम चरण में चार मशीनें लगाई गई हैं, शेष 20 मशीनें भी जल्द लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


मॉडल रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त इस स्टेशन पर अभी तक यात्रियों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। पानी के चक्कर में अक्सर यात्रियों की ट्रेन छूट जाती थी। इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन


इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अफसरों ने कुछ समय पहले स्टेशन पर ऑटोमैटिक वेडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया था। इसके तहत अब प्लेटफार्मों पर वेडिंग मशीन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर 24 मशीनें लगनी हैं। फिलहाल चार मशीनों को प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार व पांच पर लगाया जा चुका है। प्लेटफार्म नंबर एक को इन दिनों पक्का करने का काम किया जा रहा है। इसलिए यहां मशीन अभी तक नहीं लगी है।


स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही प्लेटफार्म नंबर एक पर भी दो मशीनें लग जाएंगी। बाकी 18 मशीनों को स्टेशन परिसर में ही लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed