{"_id":"585c08b34f1c1bf248e3abf7","slug":"railway-station-take-bulb","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लगेंगे एलईडी बल्ब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लगेंगे एलईडी बल्ब
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : DEMO PIC
उर्जा की खपत बचाने को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर टयूबलाईट या सीएफएल के स्थान पर एलईडी बल्ब लगाने की योजना बनाई है। रेलवे स्टेशन पर उर्जा संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रेलवे यात्री व रेलवे कर्मियों को उर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में रेलवे प्रशासन ने भी स्टेशन पर बिजली बचाने के उपकरण लगाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में स्टेशन पर एलईडी बल्ब लगाए जाने की योजना है। योजना अनुसार 50 प्रतिशत तक बिजली बचाई जा सकेगी। एक महीने के भीतर ही योजना को अमली जामा पहनाकर एलईडी बल्ब लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बिजली की बर्बादी पर रेलवे अधिकारियों ने चिंता जाहिर की है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर हेमेंद्र शर्मा का कहना है कि बिजली की बर्बादी जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है। इसी मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने प्रथम चरण में एलईडी बल्ब लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन