फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   railway fatak boom broken

Hapur News: मिनी ट्रक की टक्कर से रेलवे फाटक का टूटा बूम

Thu, 07 Nov 2024 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 07 Nov 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
railway fatak boom broken
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक के बूम में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान दो एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रभावित हुई। मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह गेटमैन ट्रेन आने के दौरान स्याना रोड रेलवे फाटक के बूम को बंद कर रहा था। रेलवे लाइन के फाटक को बंद होते देखकर हाईवे की तरफ से आ रहे मिनी ट्रक के चालक ने रफ्तार बढ़ा कर निकलने की कोशिश की, लेकिन तब तक गेटमैन फाटक बंद कर चुका था, जिससे तेज रफ्तार मिनी ट्रक बूम से टकरा गया। घटना में फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए मिनी ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। बूम क्षतिग्रस्त होने से सिग्नल न मिलने के कारण दो ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि बूम क्षतिग्रस्त होने के दौरान अवध आसाम एक्सप्रेस और दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली ट्रेन करीब दो से पांच मिनट की देरी से चलीं। मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed