{"_id":"57c04c3d4f1c1bd619d4ef8c","slug":"railway-cheated-in-the-name-of-providing-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 हजार ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 26 Aug 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला के पुत्र की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला ने 31 हजार रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी महिला ने इंकार कर दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने खुद को कांग्रेसी नेत्री बता ठगी करने वाली पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। मेरठ रोड स्थित आवास विकास संजय विहार निवासी रेखा पत्नी कृष्ण गोपाल ने अपने पुत्र की नौकरी लगवाने के लिए अपने आप को कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष बताने वाली एक नेत्री से संपर्क किया था।
विज्ञापन
कथित कांग्रेस नेत्री ने रेलवे में अच्छी पहचान होने की बात कहकर रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि कांग्रेस नेत्री के झांसे में आकर उसने पुत्र की नौकरी के नाम पर 31 हजार रुपये भी दे दिए।
विज्ञापन
10 हजार रुपये नौकरी के बाद देने की बात तय हुई थी। काफी समय तक जब पुत्र की नौकरी नहीं लगी तो उसने कांग्रेस नेत्री से रुपये वापस करने की बात कही, लेकिन कांग्रेस नेत्री ने रुपये देने से मना कर दिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
रेखा ने इस संबंध में कोतवाली में आरोपी कांग्रेस नेत्री के खिलाफ ठगी करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर कथित कांग्रेस नेत्री अलका के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैय्यद अजाउद्दीन का कहना है कि पार्टी में इस नाम की कोई महिला नहीं है।