फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Raid on meat shops.

मीट की दुकानों पर छापेमारी, दो दुकान सील

Thu, 04 May 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 04 May 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Raid on meat shops.
मीट की दुकान - फोटो : अमर उजाला

थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मजीदपुरा में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने दो दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई से मीट दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आनन फानन में दुकानदार शटर बंद कर भाग गए। पिछले काफी समय से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अवैध रूप से मीट की दुकानें खुलने की सूचना मिल रही थी। ऐसे में बृहस्पतिवार को टीम कार्रवाई के लिए मोहल्ला मजीदपुरा पहुंची।
विज्ञापन


यहां टीम ने वसीम निवासी निवाजीपुरा व सलीम निवासी पुराना बाजार की दुकान पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दोनों ही दुकानदार वहां से भाग निकले। टीम ने मीट के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए और दुकानों पर सील लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापामार कार्रवाई की सूचना मिलते ही मीट दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके चलते पुराना बाजार व सिकंदर गेट पर खुली दुकानें बंद हो गईं।

कार्रवाई के दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा। एसडीएम अजय श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध कटान करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। दुकान सील कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed