{"_id":"650340aef97c3be2790ec197","slug":"rabies-vaccine-in-hospital-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2973-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अस्पताल में हर दिन पहुंच रहे कुत्ते काटने के 450 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अस्पताल में हर दिन पहुंच रहे कुत्ते काटने के 450 मरीज
Thu, 14 Sep 2023 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। ब्रीडिंग सीजन में कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं और लोगों पर हमले कर रहे हैं। जिले के अस्पतालों में प्रतिदिन 450 से 500 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें कुत्तों ने काटा है। बड़ी बात है कि नगर पालिका न तो कुत्ते को पकड़ने के लिए गंभीर है और न ही पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन के लिए सख्ती की है। साल भर पहले कुत्तों के रजिस्ट्रेशन के लिए जारी किया गया फरमान ठंडे बस्ते में पड़ा है।
एक साल पहले जारी आदेशों में नगर पालिका ने कहा था कि एक हजार रुपये का शुल्क देकर पालतू कुत्तों का पंजीकरण किया जाएगा। इससे शहर के पालतू कुत्तों के बारे में जानकारी रखी जा सकेगी। इन कुत्तों का समय से वैक्सीनेशन कराया जाएगा, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी नगर पालिका की कार्रवाई शून्य है। पालिका के अधिकारी एक भी पालतू कुत्ते का पंजीकरण नहीं करा सके हैं। आवारा के साथ पालतू कुत्ते बच्चों, लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं।
पूर्व में पास हो चुका है प्रस्ताव
पूर्व में पालिका की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराकर कुत्तों का लाइसेंस बनवाने का नियम है। पंजीकरण नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी थी। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन का प्रतिवर्ष नवीनीकरण होना था। नियम था कि इन पालतू कुत्तों का वैक्सीनेशन समय से कराया जाएगा। पंजीकरण के समय एंटी रैबीज टीकाकरण का प्रमाण-पत्र देना होगा। इसके अलावा यदि पालतू कुत्ता सड़क पर गंदगी करता है तो उसकी सफाई की जिम्मेदारी भी स्वामी की ही होगी। कोई व्यक्ति शिकायत करेगा तो जुर्माने की कार्रवाई होगी। साथ ही पंजीकरण भी निरस्त कर दिया जाएगा। लेकिन अब सब कागजों में ही बंद होकर रह गया है।
विज्ञापन
समस्या से दिलाई जाएगी निजात
शहर में कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इसके लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है।-सुनीता सिंह, एसडीएम।
अस्पतालों में लगने वाली एंटी रैबीज वैक्सीनेशन की स्थिति-
दिन वैक्सीनेशन की संख्या
सोमवार -436
मंगलवार -460
बुधवार -426
बृहस्पतिवार -456