फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Punjabi single incentive scheme will promote education.

पंजाबी शिक्षा को बढ़ावा देगी एकल प्रोत्साहन योजना: जग्गी

Fri, 05 Aug 2016 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Aug 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
Punjabi single incentive scheme will promote education.
सपा शासन में पंजाबी एकेडमी का जीर्णोद्धार - फोटो : अमर उजाला

पंजाबी एकेडमी के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि यूपी में पंजाबी शिक्षा को बढ़ाने के लिए एकल प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी है। सात वर्ष से पंजाबी एकेडमी में बंद रही है, लेकिन सरकार के प्रयास से अब फिर से जीवित हो उठी है।

विज्ञापन


सरदार हरपाल सिंह शुक्रवार को मेरठ तिराहा स्थित शिरोमणी गुरुद्वारा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यूपी में पंजाबी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एकल प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। कक्षा 8 से 12 वीं में पंजाबी विषय लेने वाला छात्र यदि कक्षा में पास हो जाता है,
विज्ञापन


तो पंजाबी एकेडमी ऐसे छात्रों को तीन से सात हजार रुपये का प्रोत्साहन दिया जायेगा। इसके फार्म 30 अगस्त तक भर सकते हैं, फार्म यूपी सिक्ख मिशन पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सूबे के करीब 92 स्कूलों में पंजाबी भाषा पढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने शासन को यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में पंजाबी विषय को अनिवार्य कराने का प्रस्ताव भेजा है। इसके लिए जल्द ही सूबे में सात शैक्षिक केंद्र खोले जायेंगे। इन केंद्रों पर तीन महीने का कोर्स होगा, रोजाना एक घंटा कक्षाएं चलेंगी।

इन केंद्रों पर पढ़ने वाले छात्रों को अल्पाहार, निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया जायेगा। जल्द ही एकेडमी से पत्रिका का विमोचन किया जायेगा, जिसमें पंजाबी कवि, लेखकों की रचनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित की जाएंगी।

प्रदेश सरकार के अथक प्रयास से सात साल से पद विहीन पड़ी एकेडमी को नया जीवन मिल गया है। इस बार एकेडमी का बजट 10 लाख से बढ़ाकर 1.10 करोड़ रुपये कर दिया गया है।  जल्द ही पंजाबी महोत्सव कानपुर में कराने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जायेगा।


इस मौके पर उत्तर प्रदेश सिक्ख मिशन के प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने सरदार हरपाल सिंह को सम्मानित किया। सरदार करम सिंह, सरदार गुरभेज सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सरदार रणजोध सिंह, सरदार दरबार सिंह, सरदार छब्बीर सिंह, सरदार संत सिंह, सरदार तेजेंद्रपाल सिंह, सरदार प्रभदया सिंह, सरदार प्रवीण सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed