फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   protshan scheme for roadays drivers

Hapur News: रोडवेज बस चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू

Fri, 15 Mar 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 15 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
protshan scheme for roadays drivers
हापुड़। होली पर यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए निगम द्वारा चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। 22 मार्च से एक अप्रैल तक यह योजना लागू रहेगी।
विज्ञापन

होली पर घरों से दूर दराज कार्य करने वाले लोग त्योहार मनाने घर जाते हैं। रेलवे में पहले की यात्रियों ने टिकट बुक करा लिए थे, जिससे अब ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्रियों को घर तक पहुंचाने में रोडवेज बसें सहारा देंगी।
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, दिल्ली, नोएडा, हरिद्वार, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 112 बसों का संचालन किया जाता है। होली के मद्देनजर यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए रोडवेज डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है और सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया होली पर यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। 22 मार्च से 1 अप्रैल तक नियमित रूप से ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। संविदा या आउटसोर्सिंग चालक-परिचालक जो कम से कम 10 दिन ड्यूटी करेंगे। उनको एक मुश्त 1500 रुपये का भुगतान प्रोत्साहन राशि के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जो चालक-परिचालक लगातार 11 दिन तक ड्यूटी करेंगे। उनको 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एक मुश्त 4400 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जो चालक या परिचालक निर्धारित किलोमीटर से अधिक गाड़ी चलाएंगे उनको 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त मानदेय प्रदान किया जाएगा।


इसके अलावा डिपो कार्यशाला में निगम से जुड़े आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 11 दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर एक मुश्त 1800 रुपये दिए जाएंगे। वहीं 10 दिन तक लगातार काम करने वालों को एक मुश्त 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed