{"_id":"69ed23567b82a68c39048a37","slug":"protesting-against-waterlogging-people-took-to-the-streets-and-blocked-garh-road-hapur-news-c-135-1-hpr1005-140473-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जलभराव के विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर गढ़ रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जलभराव के विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर गढ़ रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
गढ़ रोड पर जाम लगाते लोग। स्रोत वीडियो ग्रैब
हापुड़। गढ़ रोड के कई मोहल्लों के सैंकड़ों परिवार बिना बरसात ही जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले कई महीनों से बनी इस समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को नाराज लोगों ने गढ़ रोड पर जाम लगाते हुए हंगामा किया। करीब आधा घंटे की सूचना पर देहात थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ईला प्रकाश व सीओ वरुण मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया गया।
एचपीडीए द्वारा करीब आठ करोड़ रुपये से गढ़ रोड पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। करीब नौ माह से इस नाले का निर्माण जारी है। निर्माण से पहले भी इस मार्ग पर जलभराव होता था लेकिन जब से नाले का निर्माण चल रहा है। गढ़ रोड के मोहल्ला भीमनगर, न्यू भीमनगर, एलएन रोड, गिरधारी नगर और आसपास के अन्य मोहल्लों में बिना बरसात ही जलभराव रहता है। इसके अलावा मुख्य गढ़ रोड पर जलभराव होने से हर दिन हजारों वाहन स्वामियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सैकड़ों लोग सड़क पर आ गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामा करने वाली महिलाओं रश्मि, सुनीता सिंह, ओमवती, निशा, आशा का आरोप है कि महीनों से कभी मोहल्ले के अंदर तो कभी मुख्य मार्ग की सड़क पर जलभराव हो रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
आने-जाने में झेल रहे परेशानी -
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्लों में जलभराव रहने के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इसलिए जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या का समाधान होना चाहिए। इस पर एसडीएम ईला प्रकाश ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
एसडीएम सदर ईला प्रकाश का कहना है कि लोगों को समझाकर मामला शांत कराया गया है। नगर पालिका व एचपीडीए के अधिकारियों को प्रतिदिन पंप लगाकर पानी निकलवाने के निर्देश दिए हैं। लोगों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान होगा।