फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   protest of education workers

Hapur News: शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 03 Apr 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 03 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
protest of education workers
हापुड़। मूल्यांकन केंद्रों से जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के आदेश के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और डीआईओएस कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आदेश को वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पहले यह कार्य शिक्षकों को दिया गया था। लेकिन एक शिक्षक की हत्या के बाद इस तरह का आदेश जारी किया गया है। जिस तरह का हादसा शिक्षक के साथ हुआ क्या ऐसा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ नहीं हो सकता। यह आदेश निष्पक्ष नहीं है, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने इस आदेश के विरोध में डीआईओएस कार्यालय में जाकर उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजेश यादव, हेमंत शर्मा, प्रशांत चौधरी, मोहित राघव, अंकित शर्मा, संचित त्यागी, गौरव शर्मा, राम सिंह, तरुण शर्मा, प्रताप सिंह, पवन राम, कुलदीप तोमर, अमित शर्मा, कृष्णवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed