{"_id":"654d08e15b50fe63750f4854","slug":"protest-for-population-control-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4751-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए दिया धरना
Thu, 09 Nov 2023 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर पर भी धरना-प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिला मुख्यालय पर सौंपा गया। जल्द मांग पूरी न होने पर आने वाले चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने के लिए पूरे देश से एक करोड़ बीस लाख हस्ताक्षर कराए गए थे। 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में गाजियाबाद से प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली के लिए चले थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने रैली को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया था, जिसके बाद लोग धरना देकर बैठ गए थे। धरने के बाद पुलिस ने सभी को साहिबाबाद स्थित लाजपत नगर के सामुदायिक भवन में छोड़ दिया था। उस दिन से अनिल चौधरी आमरण अनशन पर हैं। इसी क्रम में हापुड़ जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम से अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष सुंदर आर्य ने कहा कि यदि कानून नहीं बनाया गया तो वह चुनाव में वोटों नहीं डालेंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश, ईश्वर कुमारी सिसोदिया, सारिका सिरोही, सुधांशु गोयल, महेंद्र कुमार, शशि गोयल, दुर्गेश तोमर, कटार सिंह, राजबीर भाटी, रवि भाटी आदि मौजूद रहे।