फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   protest against power cut

Hapur News: अघोषित कटौती के विरोध में एसई कार्यालय पर हंगामा

Mon, 28 Jul 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Jul 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
protest against power cut
हापुड़। मेरठ रोड आवास विकास में बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने एसई कार्यालय पर हंगामा किया। अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। यहां तक कि कर्मचारियों से मारपीट की नौबत आ गई। वहीं, स्वर्ग आश्रम रोड के इलाकों में भी रात और दिन में बिजली का संकट छाया रहा।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित आवास विकास पॉश कॉलोनी है, यहां रहने वाले लोग समय पर बिल जमा करते हैं, लेकिन इन दिनों इस इलाके में सबसे ज्यादा बिजली संकट छाया हुआ है। आस पास की कॉलोनियां भी बिजली संकट से जूझ रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को ट्रांसफार्मर में फाल्ट के कारण सोमवार को भी अधिकांश इलाके में आपूर्ति बाधित रही। इसके विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष एसई कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जब समय से बिल भरते हैं तो बिजली क्यों नहीं मिलती है। काफी समय तक कार्यालय पर खड़े रहने के बाद भी अधिकारी नहीं पहुंचे, इस पर भड़के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। यहां तक कर्मचारियों के साथ मारपीट की भी नौबत आ गई। हालांकि लोगों ने सूझ बूझ का परिचय देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से छाया संकट
स्वर्ग आश्रम रोड पर पानी की टंकी के पास स्थित ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली संकट छा गया। शाम को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह लोड नहीं ले पाया। इस कारण मोहल्लों की सप्लाई काट काटकर आपूर्ति दी गई। रातभर त्यागी नगर, स्वर्ग आश्रम रोड, शिवपुरी की सप्लाई बाधित रही। दिन में भी लोगों ने बिजली संकट झेला। साथ ही मेरठ रोड फीडर पर केबल बॉक्स में फाल्ट के कारण कई घंटे तक लाइन पार इलाके की सप्लाई भी बाधित रही।



कोट -

मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े आवास विकास के केबल बॉक्स में फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित रही थी। फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। - हिमांशु सचान, उपखंड अधिकारी द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed