फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Proposal sent to the administration for widening major drains in Garh

Hapur News: गढ़ में बड़े नालों का होगा चौड़ीकरण, शासन को भेजा प्रस्ताव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent to the administration for widening major drains in Garh
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने बड़े नालों के चौड़ीकरण और नव निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पालिका की ओर से करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के तहत तहसील मार्ग, नक्का कुआं मार्ग, स्याना रोड और पुरानी दिल्ली रोड पर स्थित प्रमुख बड़े नालों का चौड़ीकरण एवं नव निर्माण कराया जाएगा। इन मार्गों पर बारिश के समय नालों की क्षमता कम होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नालों की क्षमता बढ़ने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही नालों का निर्माण होने के बाद उनकी सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने में सहूलियत होगी। पालिका ईओ ने बताया कि कार्य पूरा होने पर नगर के प्रमुख मार्गों पर जल निकासी व्यवस्था पहले से बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed