फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Property dealer Banamdharak protest demonstration police station

प्रापर्टी डीलर के विरोध में बैनामधारकों का थाने पर प्रदर्शन

Fri, 02 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Property dealer Banamdharak protest demonstration  police station
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

खिचरा के पूर्व प्रधान राशिद के नेतृत्व में गांव के ही एक प्रापर्टी डीलर के विरोध में उतरे सैकड़ों बैनामा धारकों ने थाने पर प्रदर्शन किया। धोखाधड़ी करने वाले प्रापर्टी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने की भी कोशिश की। जानकारी के अनुसार, धौलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में वर्षों पहले खरीदे गये प्लाटों पर दंबग कब्जा करना चाह रहे हैं। बैनामा धारकों को बेदखल कर दंबग भूमि हड़पने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की शह पर लोगों को प्लाटों से खदेड़ा जा रहा है। शुक्रवार को परेशान लोगों का गुस्सा फूूट पड़ा और थाने पर प्रदर्शन किया। जाम लगाने की कोशिश भी की गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गांव खिचरा के अहमद ने खाता नंबर 0253  व खसरा नंबर 209 की जमीन राधेश्याम नामक व्यक्ति को पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी। उसी आधार पर उसने भूमि पर प्लांट काट कर दिए।

कुछ साल बाद अहमद की मौत हो गई तो उसके बेटों ने अय्यूब नाम के व्यक्ति को जमीन  बेच दी। अय्यूब ने नौशाद खिचरा को जमीन दे दी तो राधेश्याम  से बैनामा कराने वाले लोगों को पता चला।

मामला 2009 में उच्च न्यायालय पहुंचा और अय्यूब स्टे ले आया। नौशाद का कहना है कि स्टे  के  बाद भी पूर्व प्रधान राशिद दंबगई पर उतारू है। उधर, खिचरा के लोग एकित्रत होकर पिलखुवा में विधायक धर्मेश तोमर के पास पहुंचे और उन्हें समस्या बताईं।


विधायक ने जल्द समस्या का समाधान कराने का लोगों को आश्वासन दिया है।

तहसीलदार  दीपक कुमार  का कहना  है कि मामला विवादास्पद  है। दोनों पक्षों  को बुलाया गया है। मामला  न्यायालय  में  विचाराधीन है । 2009 का स्थगन आदेश  देख कर  ही जवाब दिया  जाएगा। पुलिस को शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed