{"_id":"692b2136bac2893ab205de85","slug":"professor-missing-from-two-days-hapur-news-c-306-1-gha1001-118851-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दूसरे दिन भी लापता प्रोफेसर का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दूसरे दिन भी लापता प्रोफेसर का नहीं लगा सुराग
Sat, 29 Nov 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। जनपद मुरादाबाद के विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के गंगानगरी में लापता होने के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। गढ़ और गजरौला पुलिस उनकी तलाश कर रही है। प्रोफेसर की जानकारी न मिलने से परिजनों में बैचेनी बढ़ रही है।
जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र निवासी आकाश भारद्वाज मुरादाबाद के वैंकटेश्वरा विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। जो वर्तमान में जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में रह रहे हैं। शुक्रवार की सुबह वह घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। जब वह शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आकाश के मोबाइल फोन पर कॉल की तो संपर्क नहीं हुआ। तलाश करने के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो आकाश की पत्नी प्रिया शर्मा ने रजबपुर थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई। गजरौला पुलिस ने तलाश शुरू की तो आकाश के मोबाइल फोन की लोकेशन ब्रजघाट में मिली। इसके बाद गजरौला पुलिस ने ब्रजघाट चौकी पुलिस से संपर्क किया। परिजनों के साथ मिलकर गढ़ कोतवाली और गजरौला पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। उनकी बाइक गंगा तट के पास खड़ी मिली, लेकिन आकाश का कुछ पता नहीं चल सका।
24 घंटे से भी अधिक समय बीतने के बाद दो जनपदों की पुलिस आकाश शर्मा का कुछ भी पता नहीं लगा सकी है। उनकी तलाश में हाईवे के साथ ही गंगानगरी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है।
विज्ञापन
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आकाश ब्रजघाट में आते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन, बाहर जाते हुए नजर नहीं आए। जनपद अमरोहा पुलिस के साथ मिलकर उनकी तलाश कराई जा रही है।