{"_id":"582c71c14f1c1b56368ff82d","slug":"private-practitioners-demonstrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों का निस्तारण न होने पर निजी चिकित्सकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों का निस्तारण न होने पर निजी चिकित्सकों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 16 Nov 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सकों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों का निस्तारण नहीं होने के विरोध में बुधवार को आईएमए के आह्वान पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। चिकित्सकों ने मांगों के जल्द निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, धरने से चिकित्सा सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि वह सरकार से नेशनल मेडिकल कमीशन को न लाने, एमसीआई में जरूरी बदलाव करने, कंज्यूमर एक्ट में हर्जाने की सीमा तय किए जाने,
विज्ञापन
लाइसेंस राज को समाप्त किया जाए, एकल चिकित्सक चिकित्सालयों को क्लीनिक एस्टेबलिसमेंट एक्स से बाहर किया जाए, पीसीपीएमडीटी को सरल बनाया जाए की मांगों के निस्तारण को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि प्रदर्शन का असर चिकित्सा सुविधाओं पर नहीं पड़ा। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. दुष्यंत बंसल, डॉ. नरेंद्र केन,
डॉ. विक्रांत बंसल, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. दिनेश गर्ग, डॉ. विनोद थरथरानी, डॉ. जेपी अग्रवाल, डॉ. वीपी अग्रवाल, डॉ. हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।