{"_id":"589496964f1c1b2f3de84702","slug":"private-personnel-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद मोनाड में दिया निजी कर्मियों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद मोनाड में दिया निजी कर्मियों को प्रशिक्षण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 03 Feb 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
निजी कर्मियों को प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को मोनाड विश्वविद्यालय में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें विश्वविद्यालय व अन्य संस्थानों के कर्मचारियों व शिक्षकों को चुनाव की तैयारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना था।
विज्ञापन
यहां कर्मचारियों ने मतदान से कोई वास्ता न होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे और प्रशिक्षण शुरू कराया। चुनाव ड्यूटी में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए प्रशासन ने निजी संस्थानों से भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में शुक्रवार को मोनाड विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण देने पहुंची टीम से इन निजी कर्मचारियों ने चुनाव से लेना देना न होने की बात कहकर प्रशिक्षण लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद एडीएम रजनीश राय व एएसपी रामनयन यादव फोर्स के साथ यहां पहुंचे और प्रशिक्षण न लेने पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। जिसके बाद सभी कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए राजी हो गये।
प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विनीत गर्ग ने बताया कि यह मतदान प्रशिक्षण शिविर मतदान कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी बताने व कार्य निष्पादन की प्रक्रिया समझाने के लिए आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर कुल सचिव कर्नल डीपी सिंह, जनसंपर्क अधिकारी मनीष गर्ग, सचिन भाटी, अमित कुमार, अमित शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रशांत कुमार उपस्थित थे।