{"_id":"58c027af4f1c1bc142dc3e5d","slug":"preparation-prevent-adulterated-food-ingredients","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकने की तैयारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकने की तैयारी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 08 Mar 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खाना
- फोटो : demo pic
होली के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने की कवायद के तहत विभाग ने कई स्थानों पर छापामारी कर नमूने लिए। इसकी खबर मिलते ही हलवाइयों की अधिकांश दुकानों के शटर आनन फानन में बंद हो गए।
विज्ञापन
होली के दौरान मिलावटी मिठाई और घटिया किस्म की खाद्य सामग्री की बड़े स्तर पर बिक्री होती है। इससे उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ होने के साथ ही उनकी जेब भी ढीली होती है।
विज्ञापन
इसके चलते एसडीएम आरएन पांडेय और जिला खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने गढ़-चौपला बाजार में एक दुकान और कंफेक्शनरी पर छापा मारा। वहां से मिठाई समेत खाद्य सामग्री के नमूने लिए।
विज्ञापन
इसके बाद पुराने दिल्ली रोड स्थित दूध डेयरी से दूध और सिंभावली के गांव सैना में तैयार किए जा रहे रसगुल्लों के नमूने भी लिए गए। छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही गढ़, ब्रजघाट, डेहरा कुटी, बहादुरगढ़, सिंभावली, बक्सर,
नानपुर आदि स्थानों पर अधिकांश हलवाई और किराना की दुकानों के मालिक शटर गिराकर मौके से खिसक गए।
नायब तहसीलदार एके शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहां सेे रिपोर्ट आने के बाद ही गुणवत्ता का खुलासा हो सकेगा।