{"_id":"57d02ad44f1c1b7f2f318f38","slug":"prepaid-electricity-meters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हापुड़ में जल्द मिलेगी प्रीपेड मीटर से बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हापुड़ में जल्द मिलेगी प्रीपेड मीटर से बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 07 Sep 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
मीटर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का कम प्रयोग करने पर भी भारी भरकम बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें जल्द ही प्रीपेड मीटर से बिजली मिलने जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर 500 मीटर की डिमांड की है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्तियों में मीटर लगाने की योजना बनाई गई है।बिजली निगम के अफसरों के निरीक्षण में कई बार उपभोक्ता बिजली की चोरी न करते हुए भी मीटर से छेड़छाड़ के मामले में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ मिलकर मीटर से छेड़छाड़ कर निगम को राजस्व चूना लगा देते हैं। वहीं, कई बार उपभोक्ता बिजली खर्च न करने पर भी भारी बिल आने की शिकायत करते रहते हैं।
विज्ञापन
इन समस्या से उभरने का इंतजाम निगम की ओर से कर लिया गया है। जल्द ही नगर में उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटरों के माध्यम से आपूर्ति दिलाई जाएगी। इन मीटरों की खासियत यह है उपभोक्ता जितनी धनराशि का रिचार्ज करायेगा उसे उतनी ही बिजली मिलेगी,
धनराशि खत्म होने पर स्वयं ही आपूर्ति मिलनी बंद हो जायेगी। उपभोक्ता मीटर के साथ छेड़छाड़ भी नहीं कर सकेंगे।प्रथम चरण में झुग्गी झोपड़ी, मलिन बस्तियों में मीटर लगाने की योजना बनाई गई है। क्योंकि इन स्थानों पर बिजली का दुरुपयोग सबसे ज्यादा है,
कई बस्तियों में मीटर नहीं हैं, केबिल के माध्यम से उन्हें बिजली मिलती है। अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद ने बताया कि मुख्य अभियंता से 500 प्रीपेड मीटर की डिमांड की गई है। जल्द ही मीटर मिलने की संभावना है। प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली का प्रयोग कर सकेंगे।