फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pregnant women will not get benefits.

मोदी जी! ऐसे तो गर्भवती महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

Sat, 27 May 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 27 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women will not get benefits.
गर्भवती महिला - फोटो : demo pics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बावजूद गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है। इसका कारण प्रधानमंत्री की घोषणा संबंधी शासनादेश स्वास्थ्य अफसरों को न मिलना है।

विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं आए दिन स्वास्थ्य विभाग में आकर यह सुविधा मांगती हैं, लेकिन आदेश के अभाव में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। जननी सुरक्षा योजना में जान डालने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने बीते दिनों गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिलाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की इस पहल से गर्भवती महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ी थी। अनेक गरीब गर्भवती महिलाएं ऐसी भी हैं, जो पैसों के अभाव में अपना सही इलाज नहीं करा पाती हैं। इन दिनों स्वास्थ्य विभाग में गर्भवती महिलाएं प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप लाभ लेने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस संबंध में कोई आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं। गर्भवतियों को मायूस लौटना पड़ रहा है। एसीएमओ डा.वेद प्रकाश का कहना है कि इस संबंध में कोई गाइड लाइन नहीं मिली है। इसलिए गर्भवतियों को नई प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं दिला पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed