{"_id":"65c505cac882f91d520bb824","slug":"precaution-during-sell-cough-syrup-hapur-news-c-135-1-hpr1002-107525-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कफ सीरप की बिक्री पर बरतनी होगी सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कफ सीरप की बिक्री पर बरतनी होगी सावधानी
Thu, 08 Feb 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 08 Feb 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। खांसी के साथ नशे में प्रयोग होने वाले कोडिन फॉस्फेट एवं क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट कफ सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है। ऐसे में कंपनियों ने अब कोडिन फॉस्फेट एवं ट्रिपोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड कॉम्बिनेशन का सिरप बाजार में उतारा है, जिसे लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि कोडिन फॉस्फेट एवं ट्रिपोलिडिन हाइड्रोक्लोराइड कॉम्बिनेशन सिरप की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है। थोक एवं फुटकर दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त औषधि की ख़रीद उत्तर प्रदेश राज्य के बाहर से बिल्कुल न करें और इसकी बिक्री जनपद अथवा राज्य से बाहर करने पर सामने वाली क्रेता फर्म के संचालन का पूरा सत्यापन कर फर्म के दस्तावेज अपने पास सुरक्षित होने के बाद ही करें। क्योंकि उक्त औषधि को आपसे खरीद कर उसके बेचने वाले क्रेता का ब्योरा भी प्रत्येक सोमवार को विभाग में उपलब्ध कराना होगा। उस क्रेता को उपरोक्त औषधि तब तक बिक्री नहीं की जा सकेगी जब तक की वो पहले खरीद की गई औषधि का ब्योरा न दे दे। हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश त्यागी व महामंत्री विकास गर्ग ने कहा कि समस्त दवा विक्रेताओं को आदेश से अवगत कराया गया है, इसमें सभी सहयोग देंगे।