{"_id":"5913381b4f1c1bb7378526d3","slug":"power-station-for-e-rickshaw-charging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघरों पर बनेंगे ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए पावर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघरों पर बनेंगे ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए पावर स्टेशन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 10 May 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हजारों की तादात में चल रहे ई-रिक्शों की चार्जिंग के लिए अब जल्द ही बिजलीघरों पर पावर स्टेशन बनाए जाएंगे। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
महज 60 रुपये देकर चालक पावर स्टेशन पर अपनी रिक्शा की बैट्री चार्ज करा सकेंगे। निगम ने बेरोजगार लोगों से आवेदन मांगे हैं, जो कामर्शियल कनेक्शन लेकर चार्जिंग का काम करेंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में जिले में करीब पांच हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं, लेकिन इन रिक्शों को घरेलू बिजली से चार्ज कर प्रति महीना पावर कारपोरेशन को करीब 60 लाख रुपये का चूना लगाया जा रहा है। हापुड़ में सिर्फ एक पांच किलोवाट का कामर्शियल कनेक्शन है, जहां ई-रिक्शा चार्ज की जाती है।
विज्ञापन
प्रति महीना लाखों के राजस्व हानि से परेशान ऊर्जा निगम के अफसरों ने अब इस समस्या से उबरने के लिए नीति तैयार की है। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि जल्द ही जिले के बिजलीघरों पर पावर स्टेशन बनाए जाएंगे।
यहां ई-रिक्शों को चार्ज किया जाएगा। इस पहल से निगम को प्रति महीना करोड़ों रुपये का राजस्व लाभ होगा। साथ ही बेरोजगार लोगों को भी निगम की इस योजना से रोजगार मिलेगा।
इच्छुक लोग कामर्शियल कनेक्शन के लिए आवेदन कर उपयुक्त स्थान पर ई-रिक्शा चार्जिंग का कार्य कर सकेंगे। ऐसे में उन्हें घर बैठे अच्छा रोजगार मिल जाएगा।