{"_id":"5831e0204f1c1bba06b39b5f","slug":"power-section-is-rich-notbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से बिजली विभाग हुआ मालामाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से बिजली विभाग हुआ मालामाल
ब्यूरो,अमर उजाला/हापुड़
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notbandi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा पुराने नोटों से बिजली के बिल जमा करने की छूट के बाद उपभेक्ताओं ने रिकार्ड बिल जमा कराए। पिछले 10 दिनों में हापुड़ सर्किल में उभोक्ताओं ने 6.5 करोड़ रुपये बिल के रूप में जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
आठ नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद 11 नवंबर से पुराने नोटों से बिल जमा कराने संबंधी आदेश जारी हुए थे। इन आदेशों के बाद बिल काउंटरों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिन लोगों के बिजली के बिल कई कई महीनों से अटके पड़े थे।
विज्ञापन
वह भी बिल जमा कराने के लिए लाइनों में आ लगे। कर्मचारियों ने देर रात तक कार्य करते हुए उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा किए। स्थिति यह है कि 11 नवंबर से अब तक केवल हापुड़ सर्किल में लोगों ने 6.5 करोड़ रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन
वहीं, उपखंड अधिकारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि पुराने नोट जमा करने के चक्कर में रिकार्ड बिल जमा हुए हैं। 24 नवंबर तक पुराने नोट से बिजली के बिल जमा किए जाएंगे।