{"_id":"5921d2964f1c1b4d6a536166","slug":"power-schedule-of-yogi-disappeared-from-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बेपटरी हुआ योगी का पावर शेड्यूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बेपटरी हुआ योगी का पावर शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
power
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के तेवर ने अब बिजली आपूर्ति के शासनादेश को बेपटरी कर दिया है। आलम यह है कि शहर, देहात में जबरदस्त कटौती की जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा निगम अफसर कागजों में बेहतर बिजली आपूर्ति करा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि भीषण गर्मी में कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। फसलों की सिंचाई समय से नहीं होने से किसानों की परेशानी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर, देहात को 18-24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के आदेश दिए हैं। निगम अफसरों ने भी शासन को भेजी रिपोर्ट में लोकल स्तर पर बिजलीघर आपूर्ति बेहतर करने के लिए योजना तैयार करने की बात कही थी। लेकिन सूरज देवता के तीखे तेवर ने शहर से देहात तक बिजली व्यवस्था को धड़ाम कर दिया है।
विज्ञापन
आलम यह है कि देहात अंचल को दिन और रात में 14 घंटे तक भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। देहात अंचल में कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो रहे हैं, इतना ही नहीं फसलों की सिंचाई भी काफी हद तक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
गांव श्यामपुर निवासी नरेंद्र सहवान, धनौरा निवासी शिवकुमार त्यागी, वझीलपुर निवासी ज्ञानेंद्र त्यागी, सीतादेही निवासी यशवीर सिंह, चितौली निवासी नितिन बाना ने बताया कि बिजली कटौती से बेहद परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि जितनी आपूर्ति मिल रही है दी जा रही है। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।