{"_id":"69e8fc45b2c445bee80e8190","slug":"power-resounded-in-the-arena-of-the-fort-piyush-defeated-rahul-hapur-news-c-306-1-gha1004-121647-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ के अखाड़े में गूंजा दमखम, पीयूष ने राहुल को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ के अखाड़े में गूंजा दमखम, पीयूष ने राहुल को दी पटखनी
विज्ञापन
गढ़ नगर में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानो के हाथ मिलवाते अतिथि। स्रोत आयोजन समिति
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में आयोजित सात दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को अखाड़ा जोश और रोमांच से भर गया। मुख्य अतिथि संजीव त्यागी ने विधिवत शुभारंभ करते हुए पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद अखाड़े में एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले। इनमें पहलवानों ने अपने दांव-पेच और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवान पीयूष ने राहुल को पटखनी देकर बाजी मारी।
पहला मुकाबला गढ़ के उभरते पहलवान पीयूष और मेरठ के राहुल के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और एक-दूसरे को चित करने के लिए जोरदार दांव लगाए। दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन के बीच पीयूष ने शानदार पकड़ बनाते हुए राहुल को पटखनी दे दी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही स्थानीय दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
दूसरे मुकाबले में बुलंदशहर के शमशाद और पानीपत के भूरे आमने-सामने आए। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दोनों ही पहलवान एक-दूसरे के खिलाफ हर तरह का दाव-पेंच आजमाते हुए नजर आए, लेकिन धैर्य के साथ बेहतर तकनीकी का इस्तेमाल करते हुए भूरे ने धोबी पाट के दाव से शमशाद को चित कर जीत हासिल की। तीसरी कुश्ती बागपत के सचिन और मेरठ के सिकंदर के बीच लड़ी गई। इस मुकाबले में सिकंदर ने संतुलित खेल दिखाते हुए सचिन को मात दी और जीत दर्ज की।
विज्ञापन
दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों के बीच मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी इसी तरह रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिससे खेल प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। इस मौके पर कृष्णवीर गब्बर, तुषार पंडित, सोनू, शक्ति, टिल्लू, शिव कौशिक आदि मौजूद रहे।