{"_id":"57e1489b4f1c1bc409a826f4","slug":"power-officials-will-today-siege-entrepreneur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी आज बिजली अफसरों का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी आज बिजली अफसरों का करेंगे घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 20 Sep 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की अघोषित कटौती से हो रहे नुकसान से परेशान होकर शहर के उद्यमी बुधवार को विभाग के अफसरों को घेराव करेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री अक्तूबर माह से शहर, देहात को निर्बाध आपूर्ति देने का वादा किया है।
विज्ञापन
लेकिन इन दिनों शहर में अघोषित कटौती ने लोगों के साथ उद्यमियों की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। आलम यह है कि दिनभर में 6 घंटे तक अघोषित कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, हापुड़ में बड़े पैमाने पर उद्योग चल रहे हैं। सभी उद्योग पूर्णत बिजली पर ही निर्भर हैं। ऐसे में बिजली की अंधाधुंध कटौती से उद्यमियों को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंगलवार दोपहर 12 बजे फिर से आपूर्ति गुल हो गई,
विज्ञापन
जो अपराह्न 3 बजे तक जारी रही। सोमवार रात में भी तीन घंटे की अघोषित कटौती की गई। इसके विरोध में मंगलवार को आईआईए व हापुड़ स्मॉल स्केल के पदाधिकारियों ने बैठक कर निगम अफसरों के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया।
आईआईए के हापुड़ धीरखेड़ा चैप्टर चेयरमैन अतुल गोयल, मंडलीय (प्रसार) चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को बिजली निगम के अफसरों का घेराव किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि यह कटौती लखनऊ कंट्रोल से चल रही है। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।