{"_id":"5767ffb44f1c1bd773b47f30","slug":"power-failure-had-stayed-passenger","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर फेल होने से एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर फेल होने से एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मुरादाबाद को जा रही पैसेंजर ट्रेन का सोमवार दोपहर हापुड़ स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। इसके चलते भीषण गर्मी में स्टेशन पर यात्री बिलबिला गए। एक घंटे बाद रेलवे अधिकारियों ने दूसरा पावर इंजन मंगाकर ट्रेन को मुरादाबाद के लिए रवाना किया है।
विज्ञापन
इंजन खराब होने से ट्रेन में सवार यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा भी किया। दिल्ली से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (54056) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हापुड़ स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन का पावर इंजन फेल हो गया। ऐसे में ट्रेन वहीं रुक गई।
विज्ञापन
ट्रेन के चालक ने स्टेशन अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिस पर रेलवे अफसरों ने इंजीनियरों की टीम को बुलवाया और इंजन को ठीक कराने का काम शुरू किया। काफी देर तक भी जब पावर इंजन ठीक नहीं हुआ
विज्ञापन
तो गाजियाबाद से दूसरा इंजन मंगवाकर ट्रेन को मुरादाबाद के लिए एक घंटे बाद रवाना किया जा सका। भीषण गर्मी मे ट्रेन के नहीं चलने पर यात्री भड़क गए और उन्होंने रेलवे अधिकारियों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।
यात्रियों का कहना था कि काफी देर से रक्सौल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी है, जबकि पैसेंजर ट्रेन का पावर इंजन फेल हो गया है।
अफसरों ने यात्रियों को समझाकर शांत किया। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पावर इंजन फेल होने के कारण ट्रेन हापुड़ स्टेशन पर रुकी रही। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया है।