फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   power cut people protest

Hapur News: बिजली संकट पर हंगामा, जेई और एसडीओ को तीन घंटे धूप में बैठाया

Tue, 01 Aug 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Aug 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
power cut people protest
धौलाना। कस्बे के मोहल्ला पैंठ चबूतरा, छत्ता मोहल्ला और छोटा मोहल्ला में पिछले पंद्रह दिन से बिजली किल्लत से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। भाकियू संघर्ष के नेतृत्व में लोगों ने एसडीओ सुभाष चंद यादव और जेई सुंदरलाल को तीन घंटे तक धूप में बैठाए रखा। अधीक्षण अभियंता ने लोगों को फोन पर जर्जर तार बदलवाने, अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने व जेई के स्थानांतरण का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन


भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय महासचिव शिवकुमार राणा का कहना था कि क्षेत्रीय विद्युत अधिकारी लोगों की मुख्य समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इनके बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। मोहल्लों में जर्जर तार होने और क्षमता से कम का ट्रांसफार्मर होने के कारण पिछले पंद्रह दिन में मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली आ रही है। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं और लगातार अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। लेकिन इसका निस्तारण नहीं किया गया।
विज्ञापन


हंगामा कर रहे लोगों ने मांग की कि स्थानीय कर्मचारियों को दूसरे बिजली घरों पर भेजा जाए। वहीं, बिजलीघर पर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान किसान नेताओं से नोकझोंक भी हुई। करीब तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। पहले तो लोग उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। लेकिन, इसके बाद फोन पर वार्ता करने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो दिन में समस्या के समाधान का मिला आश्वासन

भाकियू के पदाधिकारियों ने अधीक्षक अभियंता यूके सिंह से फोन पर बात की। अधीक्षण अभियंता ने आश्वासन देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर सभी जर्जर लाइनों को बदलवा कर नई लाइन डलवाई जाएगी। क्षतिग्रस्त खंभे बदलवाए जाएंगे । जेई को भी स्थानांतरित किया जा रहा है। स्थानीय विद्युत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं की समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाए। इसके बाद ही लोगों ने दोनों अधिकारियों को जाने दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, नवीन त्यागी प्रदेश महासचिव, मुनेश त्यागी, सौरभ कश्यप, मंगल गूजर, रहीसअहमद, खलील, सत्य कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed