फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Power cut due to fault in transformer, people also crave for water

Hapur News: ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से बिजली गुल, पानी को भी तरसे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Power cut due to fault in transformer, people also crave for water
पिलखुवा। वार्ड 24 शिवाजी नगर में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार दोपहर तक भी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु नहीं हो सकी थी। लंबे बिजली संकट के कारण मोहल्ले के लोग भीषण गर्मी और पेयजल समस्या से परेशान रहे।
विज्ञापन


बिजली नहीं होने से घरों में लगे पानी के पंप बंद पड़े रहे। इससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर लोग घरों के बाहर और छतों पर समय बिताने को मजबूर रहे। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गए। कई घरों में पीने के पानी तक का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द समस्या दूर करने की मांग की। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुटी है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed