फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Potato farmers in a fighting mood, to stage protest from Monday

Hapur News: आर-पार की लड़ाई के मूड में आलू किसान, सोमवार से देंगे धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Potato farmers in a fighting mood, to stage protest from Monday
कलक्ट्रेट में पहुंचे पीड़ित आलू किसान। संवाद
हापुड़। जिले के 126 आलू किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा, लेकिन डीएम अभिषेक पांडेय के अवकाश पर होने के कारण किसान वापस गांवों को लौट गया। वहीं, किसानों ने सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। साथ ही अधिकारियों से अब आर-पार की लड़ाई को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान नदीम ने बताया कि बेंगलुरु की कंपनी पर किसानों का करीब ढ़ाई करोड़ रुपये बकाया है। 17 नवंबर को जिले के अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। इस मामले में 20 जनवरी तक भुगतान को लेकर समय दिया गया था, लेकिन अभी तक भी कोई भुगतान नहीं हुआ है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है। हालांकि, अधिकारियों ने भुगतान को लेकर आश्वासन दिया है और कर्नाटक के अधिकारियों से बातचीत की बात भी कही है, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को सभी किसानों को डीएम कार्यालय में धरने के लिए आना था, लेकिन जिला उद्यान अधिकारी डॉ. हरित कुमार के द्वारा तीन दिन में भुगतान का आश्वासन दिया गया। 23 जनवरी बीतने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिछले वर्ष 15 अप्रैल से किसान धरना-प्रदर्शन व अपनी मांगों को पूर्ण कराने के लिए संघर्षरत है, लेकिन आश्वासन के लिए कुछ भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक भुगतान नहीं हुआ तो फिर सोमवार से मजबूरन किसान अपने भैंसा-बुग्गी, मवेशियों व परिवार के साथ डीएम कार्यालय में निरंतर धरने पर बैठेंगे और इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान योगेंद्र शर्मा, समरपाल सिंह, संदेश गिल, मयंक, सुधीर, हरपाल सिंह, बोबींद्र, रविंद्र, नरेश चंद शर्मा, रामनिवास त्यागी, हरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार और सतीश कुमार मौजूद रहे।

----
21 सदस्यीय कमेटी तय करेगी आगे के निर्णय --
किसान नदीम ने बताया कि पीड़ितों ने मिलकर 21 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो भविष्य में धरना-प्रदर्शन आदि को लेकर रुपरेखा तय करेगी। भविष्य में मेरठ में मंडलायुक्त और लखनऊ में भी धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed