{"_id":"67cf04e91f2c9cbf73064dd7","slug":"potato-cartoon-drop-on-track-hapur-news-c-306-1-gha1001-113245-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रेलवे ट्रैक पर गिरी आलू से भरी बोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रेलवे ट्रैक पर गिरी आलू से भरी बोरी
Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर रेलवे फाटक बंद करने के दौरान सोमवार की सुबह किसान ने तेजी से ट्रैक्टर-ट्राली निकालने की कोशिश की। इस दौरान ट्राली से आलू की बोरियां ट्रैक पर गिर गई। इस कारण इंटरसिटी और राज्य रानी ट्रेन प्रभावित हुई। आरपीएफ ने आरोपी किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज केसर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह मुरादाबाद की तरफ से इंटरसिटी ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। सुबह करीब आठ बजकर छह मिनट पर गेटमैन ने स्याना रोड रेलवे फाटक बंद करना शुरू किया। इस दौरान चौराहे की तरफ से गांव लोधीपुर छपका निवासी विकास गिरी आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वहां पहुंच गया। फाटक बंद होता देखकर चालक ने रफ्तार बढ़ाकर ट्रैक्टर-ट्राली निकालने की कोशिश की। हड़बड़ में ट्राली से उछलकर एक दर्जन से अधिक बोरियां ट्रैक पर गिर गई। बोरियों के फटने से ट्रैक पर आलू भी बिखर गए। आरपीएफ इंचार्ज ने बतााया कि करीब आठ बजकर 10 मिनट पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को फाटक से गुजरना था, लेकिन ट्रैक क्लियर न होने के कारण ट्रेन को अल्लाबख्शपुर गांव के निकट करीब 14 मिनट तक रोकना पड़ा। वहीं, लखनऊ की ओर जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस को भी गढ़ स्टेशन पर एक मिनट अतिरिक्त रोका गया।
आरपीएफ इंचार्ज ने बताया कि बोरियों को हटवाकर दोनों ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं, ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए आरोपी विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।