{"_id":"5856a95c4f1c1be10ac05e3c","slug":"poor-urban-regeneration-scheme-distributed-e-rickshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी गरीब उत्थान योजना के तहत बांटी ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी गरीब उत्थान योजना के तहत बांटी ई रिक्शा
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 18 Dec 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी गरीब उत्थान योजना के तहत रविवार को 58 लोगों को ई रिक्शा का वितरण कर मनोरंजन कर मंत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
शासन द्वारा गरीबों-मजदूरों के उत्थान के चलाई जा रही योजना के तहत जिले में 98 लोगों को चिन्हित किया गया था।
इनके लिए रविवार को ब्रजघाट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने 58 लोगों को ई-रिक्शा वितरित कीं। मंत्री ने दावा किया कि देश की आजादी से लेकर अब तक जितना विकास और जन कल्याणकारी काम सपा सरकार ने कराए हैं, उतने पहले कोई नहीं करा पाई।
विज्ञापन
ईओ पूर्णिमा सिंह और डूडा अधिकारी इंद्रसैन सिंह ने बताया कि पालिका और डूडा विभाग की संयुक्त टीम के सर्वे में 2004 से पहले रजिस्टर्ड रिक्शा चालकों को चिंहित किया गया था, जिन्हें योजना के तहत ई रिक्शा बांटी गई हैं।
विज्ञापन
चेयरपर्सन के पति हरीश पुरुषोत्तम, फारूख प्रधान, रुपेश पंडित, लोकनिर्माण जेई पुष्पेंद्र, पालिका सदस्य रमन शर्मा, प्रधान रणधीर, मनोज कुमार, नवीन, रामकिशोर समेत काफी लोग मौजूद रहे।
...
493 छात्रों को लैपटॉप और 5 को ई-रिक्शा बांटी
मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान मोनाड विवि में सपा सरकार की महत्वकांक्षी योजना लैपटॉप और ई रिक्शा वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताईं।
कार्यक्रम में पांच गरीब रिक्शा चालकों को मंत्री मदन चौहान ने ई-रिक्शा सौंपी और 493 छात्रों को लैपटॉप बांटे। सपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश प्रगति कर रहा है। सपा ने हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व छात्रों द्वारा स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम में डीआईओएस बीके शर्मा, सपा के जिला प्रवक्ता पंडित राजेेश शर्मा, चौधरी शीशपाल, विवि के जनसंपर्क अधिकारी मनीष गर्ग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिवाकर त्यागी मौजूद रहे।