फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   pollution increase day by day

Hapur News: जिले में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, 250 के पार पहुंचा एक्यूआई

Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
pollution increase day by day
हापुड़।दिवाली से पहले जिले में की हवा में जहर घुलने लगा है। पिछले दिनों प्रदूषण में कुछ कमी आई थी, लेकिन अब फिर से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 254 पर पहुंच गया। ऐसे में सांस के मरीजों को काफी दिक्कत हुई। दिवाली के बाद इसके और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में चिकित्सक विशेष ध्यान रखने का सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद जिले में लगातार वायु प्रदूषण बढ़ता है, लेकिन इस बार यह पहले ही बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह तक एक्यूआई 100 के आसपास चल रहा था। अब यह बढ़कर 254 तक पहुंच गया है। दरअसल, ठंड के कारण आसमान में तैर रहे धूल के कण भारी होकर धरातल की तरफ आ जाते हैं, इससे भी वायु प्रदूषण हो रहा है। वायु प्रदूषण का यह स्तर पहले से बीमार लोगों के लिए काफी खतरनाक है। इसके अलावा अस्थमा रोगियों के लिए हवा खतरनाक बनी हुई है। वहीं, सुबह और शाम के समय आसमान में धुंध और कोहरे की परत छाने लगी है। जिसके चलते लोगों को और अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. पराग शर्मा ने बताया कि ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। पटाखे छोड़ने के बाद प्रदूषण का स्तर और बढ़ेगा। ऐसे में चाहिए कि बच्चे और बुजुर्ग घर के अंदर रहें और दिवाली का त्योहार एहतियात के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed