{"_id":"68d577143a7c30aa3d04474d","slug":"policemen-suicide-hapur-news-c-135-1-hpr1001-130739-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्रेमिका की मौत से आहत सिपाही ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्रेमिका की मौत से आहत सिपाही ने फंदे से लटककर दी जान
Thu, 25 Sep 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:39 PM IST
सार
हापुड़ के हरिद्वारीनगर मोहल्ले में तैनात सिपाही कपिल ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले उसकी प्रेमिका ने भी खुदकुशी की थी। घटना से परिवार में शोक है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़। छुट्टी पर घर आए नगर के मोहल्ला हरिद्वारीनगर के एक सिपाही ने बृहस्पतिवार दोपहर पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस की मानें तो तीन दिन पहले सिपाही की प्रेमिका ने भी आत्महत्या की थी। इसी से आहत होकर सिपाही ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर के मोहल्ला हरिद्वारीनगर का 30 वर्षीय कपिल जिला कारागार एटा में सिपाही के पद पर तैनात था। सिपाही के पिता किशन स्वरूप और माता मुनेश देवी का देहांत हो चुका है। वह अपने भाई परवीन और वंदना के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले वह नौकरी से छुट्टी पर घर आया था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने घर के पास आंगन में लगे एक पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। स्थानीय लोगों ने उसे पेड़ से लटका देखकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
पुलिस के अनुसार सिपाही का पिछले आठ साल से मोहल्ले की युवती से प्रेम संबंध था। इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। तीन दिन पहले युवती ने भी आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस को बिना सूचना दिए युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसी अवसाद में सिपाही ने भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -