फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   policemen suicide

Hapur News: सिपाही ने देसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 12 Mar 2024 09:58 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Mar 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
policemen suicide
हाफिजपुर। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली में मकान के कमरे में देर रात एक कमरे में यूपी पुलिस के सिपाही ने देसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस गृहक्लेश में आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। मृतक सिपाही वर्तमान में मुज्जफरनगर पुलिस लाइन में तैनात था और दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


गांव चितौली निवासी किसान नरेशपाल सिंह का पुत्र जोनी बाना (28) वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। जोनी वर्तमान में मुज्जफरनगर पुलिस लाइन में तैनात था रविवार की रात वह अपनी पत्नी शिवानी व चार वर्षीय पुत्र शौर्य के साथ एक कमरे में सो गया था। देर रात घर के दूसरे कमरे से गाली चलने की आवाज उसकी पत्नी शिवानी को सुनाई दी। उसकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो जोनी खून से लथपथ पड़ा था। जोनी के सिर में गोली लगी थी और पास ही एक देसी पिस्टल पड़ी थी। स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मुज्जफरनगर पुलिस के माध्यम से मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मुज्जफरनगर पुलिस के माध्यम से सिपाही जोनी बाना द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी उन्हें मिली है। पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल परिजन किसी प्रकार का आरोप किसी पर नहीं लगा रहे हैं। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार भाइयों में दूसरे नंबर का था जोनी

सिपाही जोनी बाना की नौकरी लगने से पहले ही उनके पिता नरेशपाल सिंह की मृत्यु हो गई थी। वह चार भाई थे। इनमें वह दूसरे नंबर का था। उसकी माता राजवीरी, पत्नी शिवानी व पुत्र शौर्य का रो रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण शोकाकुल परिवार को लगातार सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed