{"_id":"5921d9684f1c1b3d6a536233","slug":"policemen-raising-blood-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह नौ बजे शिविर का उद्घाटन करते हुए एसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि रक्तदान एक बड़ी समाजसेवा है। यह न सिर्फ दूसरों के लिए बल्कि अपने लिए भी लाभदायक है। रक्तदान से जहां दूसरे व्यक्ति जीवन दान मिल सकता है वहीं, रक्तदान करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन
शिविर में वसुंधरा गाजियाबाद सेे भगवान बुद्धा चैरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने ब्लड लिया। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलने वाले रक्तदान शिविर में सीओ शैलेंद्र कुमार राठौर, हापुड़ कोतवाली प्रभारी आरके सिंह सहित विभिन्न पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। आम लोगों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन