{"_id":"66730f6e8f1deaba300af611","slug":"police-take-out-hooter-from-sdm-car-hapur-news-c-306-1-gha1001-107600-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एसडीएम की गाड़ी से पुलिस ने उतरवाया हूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एसडीएम की गाड़ी से पुलिस ने उतरवाया हूटर
Wed, 19 Jun 2024 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सरकारी कर्मचारियों समेत निजी वाहनों पर लगे हूटर, सायरन, बत्ती, काली फिल्म को लेकर पुलिस सख्त नजर आ रही है। बुधवार को चेकिंग के दौरान ट्रेनी एसडीएम समेत उप जिलाधिकारी की गाडि़यों से हूटर उतरवाए गए। वहीं अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान मुरादाबाद की तरफ से आ रही एक कार को रुकवाया गया, जिस पर हूटर लगा हुआ था। कार में ट्रेनी एसडीएम के रूप में सहारनपुर में तैनात महिला मौजूद थीं। जिनसे वार्ता कर हूटर हटवाया गया। वहीं इसी तरफ से आ रही एसडीएम कासगंज की कार पर लगा हूटर भी हटवाया गया। ब्लॉक प्रमुख लिखी कार से हूटर और काली फिल्म हटवाने की भी कार्रवाई की गई है। सीओ ने बताया कि हूटर समेत अन्य अवांछित सामग्री हटवाने के साथ ही चालकों एवं वाहन स्वामियों को भविष्य में शासनादेश का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके साथ ही सभी वाहनों के चालान भी किए गए है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि वाहनों पर प्रतिबंधित हूटर, काली फिल्म आदि को तत्काल हटवाया जा रहा है। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।