फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police snatched dummy of mp cm

Hapur News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का किया प्रयास

Mon, 05 Jan 2026 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 05 Jan 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
police snatched dummy of mp cm
हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉ. बीआर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए तहसील चौपला पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिसकर्मियों ने पुतला छीन लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष नरेश भाटी ने कहा कि समाज में डॉ. बीआर आंबेडकर के संविधान और विचारों को समाप्त करने वाली विचारधारा पनप रही है, लेकिन कार्यकर्ता उन लोगों की तुच्छ मानसिकता को कभी पूरी नहीं होने देंगे। हाल ही में मध्य प्रदेश में कुछ लोगों ने बाबा साहेब के फोटो को जलाकर उनकी विचारधारा का दहन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल एक समाज या एक जाति के आदर्श नहीं है, बल्कि उन्होंने देश की प्रत्येक जाति, प्रत्येक धर्म के लोगों को अपने संविधान में जगह दी है। भारत का संविधान इस देश के प्रत्येक नागरिक की स्वतंत्रता की रक्षा करता है। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन करने का प्रयास किया तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों में नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर जस्सा सिंह वैद्य, देवेंद्र कुमार जयंत, खुशनुद अली, अफजाल, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed