{"_id":"6549192866f15e14df0bfa26","slug":"police-send-jail-to-cybre-accused-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4637-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने का आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने का आरोपी भेजा जेल
Mon, 06 Nov 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। एटीएम में भोले भाले लोगों का पासवर्ड देख व उनके कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी को शनिवार को उस समय पुलिस ने पकड़ा था, जब वह एटीएम के केबिन में घुसकर मशीन से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गढ़ रोड स्थित हिटाची कंपनी के एटीएम पर एक व्यक्ति काफी देर से खड़ा था, और वहां लगे कैमरों के साथ भी छेड़छाड़ कर रहा था। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जो लोग एटीएम से नकदी निकालने आते हैं तथा कम जानकारी रखते है या वृद्ध होते हैं, जो पैसे नही निकल पाते हैं। जब वह एटीएम में नकदी निकालने के लिए जाते हैं, वह भी उनके साथ अंदर जाकर उनका पासवर्ड देख लेता है। जब उनका पैसा नहीं निकल पाता है तो उनकी सहायता करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बड़ी सफाई से बदल देता है और कही दूसरी जगह जाकर उनके खाते से पैसा निकाल लेता है। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए वह हेलमेट का प्रयोग करता था। आरोपी की पहचान संतोष कुमार निवासी पल्लवपुरम फेस-2 जिला मेरठ के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 1240 रुपये और विभिन्न बैंकों के सात डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।