{"_id":"653d30305a2b9b9076063e54","slug":"police-seize-property-of-smugglers-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4343-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मादक पदार्थ तस्करों की 45 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मादक पदार्थ तस्करों की 45 लाख की संपत्ति जब्त
Sat, 28 Oct 2023 09:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 28 Oct 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला नवी करीम में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धंधे से अर्जित की गई चार आरोपियों की संपत्ति को जब्त किया है।
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त मोहल्ला नवी करीम निवासी राजदा पत्नी शकील, शकील पुत्र शाहिद, समीर उर्फ सबिल पुत्र शकील, सना पुत्री शकील, आरिफ व बिलाल पुत्रगण महबूब के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 9.98 लाख रुपये कीमत की कार, 9.08 लाख रुपये की एक अन्य कार, 1.98 लाख की बाइक, 84 हजार रुपये की स्कूटी, 7.18 लाख, 8.16 लाख तथा 4.65 लाख रुपए के कुल तीन प्लॉट कब्जे में लिए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली व अन्य क्षेत्रों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। चल संपत्ति को जब्त करते हुए पुलिस शनिवार को मोहल्ले में पहुंची और इनके प्लॉट आदि पर कब्जा करते हुए मुनादी के साथ अपना बोर्ड लगा दिया।