फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police searching cctv cameras in search of miscreants

Hapur News: बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
police searching cctv cameras in search of miscreants
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में भड़ंगपुर बंबे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विपिन कुमार से लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई धनराशि और सामान बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम व पोस्ट चांदसमन्द थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर निवासी विपिन कुमार ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि वह भारत फाइनेंस में सिम्भावली ब्रांच पर फील्ड स्टाफ के पद पर कार्यरत है । वह लोग गांवों में लोन वितरण करके, उसकी किस्त एकत्र करने का काम करता है । 12 अप्रैल की शाम वह भीकनपुर, ढकौली, बरकातपुर व लुखराडा गांव से पैसा इकट्ठा करके, अपनी ब्रांच सिम्भावली बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह भड़ंगपुर बंबे के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसका बैग छीन लिया। रिपोर्ट में बैग में करीब 1.80 लाख रुपये, पावर बैंक, आधार कार्ड, पेन कार्ड व एटीएम कार्ड व बायोमैट्रिक व मोबाइल, टैबलेट होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एएसपी मुकेश चंद मिश्र ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। घटना के आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed