{"_id":"6591c4fb08b36cd210044105","slug":"police-recovered-125-lost-mobiles-worth-rs-3125-lakh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6348-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस ने 31.25 लाख के खोए हुए 125 मोबाइल किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस ने 31.25 लाख के खोए हुए 125 मोबाइल किए बरामद
विज्ञापन
पुलिस द्वारा लौटाए गए मोबाइल को पाने के बाद खुशी मनाते लोग। संवाद
हापुड़। जनपदीय स्वाट टीम ने लोगों के खोए हुए करीब 31.25 लाख रुपये के 125 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसपी के इन मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंपा। खोए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद में खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए एक पहल अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत स्वाट टीम ने 125 लोगों के खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हापुड़ पुलिस का अथक प्रयास रहा कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर फोन स्वामियों के खोए हुए फोन उनके हाथों में होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इस अभियान के तहत विभिन्न कंपनियों के करीब 45 लाख रुपये के 160 मोबाइल फोन बरामद कर फोन स्वामियों को सौंपे गए थे।
एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर जनपद में एक पहल योजना शुरू की गई थी। इसमें क्यूआर कोड के माध्यम से खोए जाने की सूचना डाली जा सकती है। फोन खोए जाने की सूचना मिलने पर स्वाट टीम फोन की बरामदी में जुट जाती है। रविवार को मेरठ रोड स्थित पुलिस लाइन में खोए हुए 125 फोन स्वामियों को बुलवाया गया और एसपी ने सभी को उनके फोन सौंपे। अपने खोए फोन वापस मिलने पर सभी के चेहरे खिल उठे और सभी ने एसपी का आभार जताते हुए हापुड़ पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
-