{"_id":"68276b31ef5536f14c0e363b","slug":"police-raid-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124463-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बदनौली में फैक्टरी से ब्रांडेंड कंपनी का नकली सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बदनौली में फैक्टरी से ब्रांडेंड कंपनी का नकली सामान बरामद
Fri, 16 May 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 16 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोदीनगर रोड पर गांव बदनाैली के पास एक फैक्टरी में ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ छापा मारा। जिसमें बड़ी मात्रा में कंपनी के नकली कैपेसिटर बरामद किए गए हैं। बरामद माल की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। छापे के दौरान फैक्टरी में मौजूद लोग फरार हो गए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव बदनौली के पास मोदीनगर रोड पर जेकेएस एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। जो मोदीनगर रोड किनारे होटल के पीछे है। शुक्रवार दोपहर को कंपनी के चार प्रतिनिधियों ने पुलिस के साथ यहां छापा मारा। इस दौरान यहां मौजूद लोग भनक लगते ही भाग गए। जांच के दौरान टीम को यहां बोरों में बड़ी मात्रा में पंखे कूलरों में प्रयोग किए जाने वाले कैपेसिटर बरामद हुए। इसके अलावा यहां पैक करने के बाक्स भी बरामद किए गए। यहां मशीनें लगी हुई थीं, जिनसे इन्हें बनाया जा रहा था।
इसके साथ ही टीम ने बदनौली स्थित आरोपियों के घर पर भी छापा मारा। घर से बड़ी मात्रा में कैपेसिटर बरामद किए गए। बरामद सामान की कीमत दस लाख रुपये से भी अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
टीम में शामिल अधिवक्ता संचय महरोत्रा ने बताया कि कंपनी द्वारा राजू सक्सेना के नेतृत्व में यह कार्रवाई गई है। जिसमें लीगल अधिवक्ता किशन शर्मा, पार्थ कंसल व पंकज भट्ट मौजूद रहे। उनकी कंपनी को यहां नकली कैपेसिटर बनाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि करीब छह माह से यह फैक्टरी यहां संचालित थी।
कोट -
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में टीम ने बदनौली निवासी तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।