{"_id":"65870ea3cf6ce914b60403a6","slug":"police-line-construction-hapur-news-c-135-1-hpr1001-6104-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नए साल में मिलेगी पुलिस लाइन की सौगात, नक्शा बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नए साल में मिलेगी पुलिस लाइन की सौगात, नक्शा बनकर तैयार
Sat, 23 Dec 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित पुलिस लाइन के निर्माण की नए साल में शुरू होने की उम्मीद जगी है। शनिवार को लखनऊ से पहुंची अधिकारियों की टीम ने एसपी अभिषेक वर्मा समेत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इसके निर्माण का खाका तैयार किया है। पुलिस लाइन के निर्माण का जिम्मा मेरठ लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। नए साल की शुरूआत के साथ ही पुलिस लाइन का निर्माण भी शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए शासन से 300 करोड़ रुपये की धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है।
पुलिस लाइन के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर गोकुल में 16.42 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया था। जिसकी अधिग्रहण प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। फिलहाल हापुड़ की पुलिस लाइन अस्थाई तौर पर मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग की जमीन पर पुलिस लाइन संचालित है। भूमि के चयन के बाद भवन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा गया था। जिसके बाद शासन ने पुलिस लाइन निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई थी। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारी हापुड़ पहुंचे और उन्होंने एसपी अभिषेक वर्मा के साथ इस संबंध में बैठक की। अधिकारियों ने पुलिस लाइन के निर्माण का खाका तैयार किया। इस दौरान पुलिस लाइन के निर्माण के लिए अस्थाई नक्शा तैयार कर लिया गया है। जबकि इसके स्थाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेरठ लोक निर्माण विभाग जनवरी के पहले माह में यहां निर्माण कार्य शुरू कर सकता है।
नक्शा किया गया तैयार
पुलिस अधिकारियों ने यहां जो नक्शा तैयार किया है, उसमें पुलिस लाइन का भवन आधुनिक होगा और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को देखते हुए बनाया जाएगा। भवन में लिफ्ट भी लगाने के साथ आवासीय भवन भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के लिए अस्पताल, मॉर्डन स्कूल, महिला व पुरुष बैरक, जिम, ग्राउंड, लाइब्रेरी, गैस एजेंसी, महिला स्वास्थ्य केंद्र, रेडियो कांप्लेक्स, खेल का मैदान समेत तमाम सुविधाएं मौजूद रहेेंगी। एसपी ने अधिकारियों द्वारा दर्शाए गए नक्शे में कुछ संशोधन बताए, जिसके बाद अब इसका अंतिम नक्शा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
कोट -
पुलिस लाइन के निर्माण की जिम्मेदारी मेरठ लोक निर्माण विभाग को देने के साथ अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है। बेहतर और पूरी गुणवत्ता के साथ इसका निर्माण कराया जाएगा।- अभिषेक वर्मा, एसपी।
-- --
नितिन दीक्षित