फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   police ki pathshala

Hapur News: 80 फीसदी वित्तीय और 20 फीसदी हो रहे सोशल मीडिया अपराध-एएसपी

Tue, 23 Sep 2025 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 23 Sep 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
police ki pathshala
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि जागरूकता अपनाकर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। आज 80 फीसदी वित्तीय और 20 फीसदी सोशल मीडिया संबंधी साइबर अपराध हो रहे हैं। अपराधी आपसे अधिक होशियार नहीं है, वह सिर्फ आपके दिमाग को बांधकर, जानकारी हासिल कर फ्रॉड करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन भर हमारा संघर्ष खुद से ही चलता है, इसमें यदि हम विजय पा गए तो निश्चित ही सफल हो जाएंगे। जिन्न की कहानी के जरिए उन्होंने छात्रों को इंटरनेट की हकीकत से अवगत कराया। इसमें बताया कि यदि आप इंटरनेट से सही समय पर सही काम ले रहे हैं तो आपकी जिंदगी बन जाएगी, यदि गलत प्रयोग किया तो यह तबाह कर देगा।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी नजीर अली खान और दीपक ने छात्रों को साइबर अपराध को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ओटीपी शेयर न करें, अपना पासवर्ड आठ से 12 अंक का रखें, इसमें कैपिटल वर्ड, स्टार, हैस और अंकों को अवश्य शामिल करें। उन्होंने बताया कि आपका पूरा बैंक ओटीपी से ही सुरक्षित है, यदि वह साझा कर दिया तो कोई आपको साइबर अपराध से नहीं बचा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत हम अपमान नहीं सहेंगे, नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे के नारे लगवाए। प्रधानाचार्य विजय कुमार ने छात्रों को बताया कि पुलिस की पाठशाला में सीखी बातों को घर जाकर भी साझा करें, ताकि कोई साइबर अपराध में न फंसे। यातायात पुलिसकर्मी अमित कुमार ने भी जागरूक किया।



फोटो संख्या--२६

पुलिस की मदद चाहिए हो तो कैसे करें शिकायत-पलक गिरी

एएसपी ने बताया कि जगह-जगह पुलिस पेट्रोलिंग करती रहती है। किसी तरह आप पुलिस तक पहुंचें और उन्हें अपनी समस्या बताएं। समस्या का समाधान किया जाएगा। 112 पर तत्काल कॉल करें। पुलिस लोकेशन ट्रेस कर तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी।

--

फोटो संख्या--२७

1090 पर शिकायत करने पर पुलिस सहायता कितने समय में प्राप्त हो जाती है।--दरक्शा सिद्धीकी

एएसपी ने बताया कि पुलिस तत्काल कार्रवाई शुरू करती है। इन हेल्पलाइन नंबरों को हमेशा याद रखे, दो से सात मिनट के अंदर पुलिस आपके पास पहुंच जाती है। खुद को असहाय न समझें।


---

फोटो संख्या--२८

-आईपीएस बनने के लिए क्या करें- भानू प्रताप

एएसपी ने बताया कि सफलता के लिए पहले लक्ष्य तय करें, फिर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करें, मेहनत करने वाले को सफलता जरूर मिलती है। ग्रेजुएशन के बाद परीक्षा के लिए आप पात्र हो जाते हैं।

--

फोटो संख्या--२९

अगर कोई हमला करने आए तो ऐसी परिस्थिति में क्या करें।-कुणाल गौतम

एएसपी ने बताया कि खुद को सुरक्षित कर तत्काल पुलिस सहायता के लिए कॉल करें। कानून का सहारा लें, गलत करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed