फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Police initiative to keep fit.

पुलिस कर्मियों को फिट रखने की पहल

Thu, 25 Aug 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 25 Aug 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
Police initiative to keep fit.
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo pic

अब हर माह सभी पुलिस कर्मियों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। पुलिस लाइंस में कैंप लगाकर सरकारी डॉक्टर चेकअप करेंगे। इसकी रिपोर्ट डीजीपी को भी भेजी जाएगी। इस माह 27 अगस्त को कैंप आयोजित होगा।

विज्ञापन


पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर डीजीपी गंभीर हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर गाइडलाइन जारी की है कि समय-समय पर पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं।
विज्ञापन


इस स्वास्थ्य शिविर में पुलिसकर्मियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराई जाए। जिन पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य में गड़बड़ी मिलती है, उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। आदेश के क्रम में इस माह 27 अगस्त को पुलिस लाइंस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिविर पर खुद डीजीपी की नजर होगी। पूरे प्रदेश में एक साथ एक ही तारीख पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस कर्मियों का ब्लड प्रेशर, नेत्र जांच, वेट लेवल, मोटापा, हार्ट, नजला-खांसी सहित पूरी बॉडी का चेकअप किया जाएगा।


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि डीजीपी का आदेश प्राप्त हो गया है। स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस शिविर की रिपोर्ट डीजीपी को भी भेजी जाएगी। शिविर के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजने का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed